हर्बिनजर टुडे डेस्क । डायबिटीज से पीड़ित लगभग हर दो में से एक व्यक्ति को अपनी स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है और उनका निदान नहीं हो पाता है। ऐसे में 14 नवंबर को मनाया जाने वाला विश्व डायबिटीज दिवस एक बार फिर समय रहते कदम उठाने के महत्व पर ध्यान केंद्रित करता है। इस वर्ष की थीम, डायबिटीज पर समय रहते कदम उठाना, डायबिटीज की जल्द पहचान करने और इसके जोखिम को कम करने पर जोर देती है।
भारत को अक्सर दुनिया की डायबिटीज राजधानी कहा जाता है। ऐसे में समय रहते कदम उठाने की यह अपील देश के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। द लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्राइनोलॉजी में 2023 में प्रकाशित इंडियन काउंसिल आॅफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर)-इंडियाबी के अध्ययन के अनुसार, भारत में अनुमानित 10.1 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, जबकि 13.6 करोड़ लोग प्री-डायबिटीज की स्थिति में हैं। इसका मतलब है कि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा ऐसी स्थिति में है, जहां समय रहते कदम उठाना बेहद जरूरी है। प्रोसेस्ड फूड, रिफाइंड काबोर्हाइड्रेट और चीनी से भरपूर खानपान इस चुनौती को और बढ़ाता है।
इसीलिए, रोजमर्रा के खानपान से जुड़े विकल्प इस दिशा में शुरूआत करने का एक व्यावहारिक तरीका हैं और कैलिफोर्निया बादाम जैसे नट्स को भी इस दिनचर्या का हिस्सा बनाया जा सकता है। बादाम का अनूठा पोषक तत्व प्रोफाइल, जिसमें प्रोटीन [6 ग्राम] और फाइबर [3 ग्राम] शामिल हैं, उन्हें ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करने वाले एक प्राकृतिक खाद्य विकल्प के रूप में उपयुक्त बनाता है।
रितिका समद्दार, रीजनल हेड – डाइटेटिक्स, मैक्स हेल्थकेयर, दिल्ली ने कहा, समय रहते कदम उठाने का मतलब अक्सर छोटी-छोटी चीजों को नियमित रूप से अपनाना होता है और इसकी शुरूआत अपनी थाली से की जा सकती है। दालों, साबुत अनाज और हरी पत्तेदार सब्जियों से भरपूर भोजन एक अच्छा आधार तैयार करता है, वहीं बादाम आपके रोजमर्रा के आहार में अधिक पोषक तत्व शामिल करने का एक आसान तरीका हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसे एक बार के प्रयास के बजाय अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए और संतुलित आहार तथा स्वस्थ जीवनशैली के रूप में अपनाया जाए।
यह भारतीय आहार संबंधी दिशानिर्देशों के अनुरूप है, जिनमें संतुलित और विविधतापूर्ण आहार के हिस्से के रूप में पुरुषों के लिए प्रतिदिन 40 ग्राम और महिलाओं के लिए 30 ग्राम नट्स खाने की सलाह दी गई है (भारतीयों के लिए आईसीएमआर-एनआईएन आहार संबंधी दिशानिर्देश, 2024) समय रहते कदम उठाने पर जोर के साथ, रोजमर्रा की जिंदगी में संतुलित और विविधतापूर्ण खानपान की आदतों को शामिल करना बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सोच-समझकर खाद्य पदार्थों का चुनाव करना और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखना लंबे समय तक बेहतर स्वास्थ्य में योगदान दे सकता है।
