हर्बिनजर टुडे डेस्क। बुधवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय देहरादून में हुई गाली-गलोच और मारपीट के बाद प्रांतीय एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर नारायणबगड में एजुकेशनल कर्मी पिछले दिनों से कार्य बहिष्कार पर रहे तथा उन्होंने आज रायपुर विधायक उमेश कुमार काऊ का पुतला दहन किया।
एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन से जुडे कर्मियों ने कहा कि 21 फरवरी को रायपुर विधायक के द्वारा अपने समर्थकों के साथ प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय में अभद्रता, गाली गलोच और मारपीट जैसी अप्रिय घटना को अंजाम दिया गया जो कि बहुत ही अफसोसजनक तो है ही साथ ही उत्तराखंड अलग राज्य बनाने के लिए आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार किया जा रहा है जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाऐगा।
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि अभी बोर्ड परीक्षाएं संचालित हो रही हैं और जिन कर्मियों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगी है उंहें कार्य बहिष्कार से मुक्त रखा गया है ताकि बोर्ड परीक्षा में कोई व्ववधान न होने पाए। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों पर तुरंत कार्यवाही नहीं की जाती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट करने वाले रायपुर विधायक और उनके समर्थकों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए और आगे से कर्मचारियों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार की पुनरावृति न हो इसके लिए दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष,एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन,नारायणबगड सौरभ मनेषा,एसोसिएशन के प्रातीय सांस्कृतिक सचिव देवेन्द्र सिंह बुटोला,शूरवीर सिंह भंडारी,राजकिशोर बिष्ट,मधुर मेहंदीरत्ता, शीतल पंवार,रविकिसन, सौरभ, दर्शन गिरी,रेखा, राजेंद्र बिष्ट, विनीता थपलियाल,शशिकला,धनीराम आदि शामिल थे।
रिपोर्ट -सुरेन्द्र धनेत्रा
