
हार्बिनजर टुडे / चमोली डेस्क। उत्तराखंड के बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस ने भी उपचुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस के चार दिग्गज नेता लोकसभा चुनावों में मिली हार का बदला लेने के लिए मोर्चे पर उतर चुके हैं। सभी पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं।
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। इसी हार का बदला लेने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। बद्रीनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता मैदान में उतर गए हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे हैं।
बद्रीनाथ सीट पर यहां राजेंद्र भंडारी के इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव हो रहा है। राजेंद्र भंडारी के भाजपा में जाने के बाद उन्हें ही प्रत्याशी चुना गया है। जबकि कांग्रेस ने यहां से लखपत बुटोला को मैदान में उतारा है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। कांग्रेस इस सीट पर चुनाव जीतने के लिए तैयारियों में जुट गई है।
कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल यहां जमकर प्रचार कर रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस उपचुनाव कराने को लेकर ही मुद्दा बना रही है। कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजेंद्र भंडारी ने जो दल बदल कर लोगों को भरोसा तोड़ा है उसका जवाब उन्हें उपचुनाव में मिलेगा।
रिपोर्ट – प्रदीप लखेड़ा