
भीषण गर्मी और लू की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को प्रचंड गर्मी थी। पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह देश का सबसे गर्म स्थान बन गया।इसके साथ ही राजस्थान में 19, हरियाणा में 18, दिल्ली में आठ और पंजाब में दो स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जबकि, हरियाणा के सिरसा में पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।