
हार्बिनजर टुडे डेस्क। जूनियर शिक्षक संगठन नारायणबगड़ के त्रैवार्षिक चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। संगठन की नई कार्यकारिणी के लिए धर्मपाल सिंह नेगी को अध्यक्ष तथा महिपाल सिंह मेहरा को महामंत्री चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में कुंवर सिंह नेगी-वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुखदेव कण्डवाल-कोषाध्यक्ष तथा लीलावती टम्टा को संयुक्त मंत्री चुना गया है।
चुनाव पर्यवेक्षक बीरेंद्र बिष्ट, कुलदीप रावत तथा राजेश पुरोहित की देखरेख में हुए संगठन के चुनाव के दौरान मतिउर्रहमान,प्रकाश बिष्ट, पूर्व कोषाध्यक्ष यशपाल बुटोला,रणबीर चौहान,दिनेश नैनवाल, सुरेंद्र शैलानी,देवानंद रतूड़ी, राजकिशोर बुटोला, भगवती सती, गंगासिंह नेगी, मीरा चौहान आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट- सुरेन्द्र धनेत्रा